Rahul Bhatt on Mahesh Bhatt
Rahul Bhatt on Mahesh Bhatt

Rahul Bhatt on Mahesh Bhatt : बॉलीवुड के मशहूर और बेबाक फिल्ममेकर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) की पर्सनल लाइफ हमेशा से ही सुर्खियों में रही है। हाल ही में उनके बेटे राहुल भट्ट (Rahul Bhatt) ने एक इंटरव्यू में अपने पिता के साथ अपने संबंधों पर खुलकर बात की है। सिद्धार्थ कन्नन को दिए गए इंटरव्यू में राहुल ने अपने माता-पिता (महेश भट्ट और किरण) के अलग होने के बाद के दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे पिता की गैर-मौजूदगी ने उनके बचपन और उनकी जिंदगी पर गहरा असर डाला। उन्होंने अपने और महेश भट्ट के रिश्ते को ‘फ्रैक्चर्ड’ (टूटा हुआ) बताया है।

“मुझे अपना पिता खुद बनना पड़ा

राहुल भट्ट ने बचपन के उन दिनों को याद किया जब उनके माता-पिता अलग हो चुके थे और महेश भट्ट घर से दूर थे। उन्होंने बताया कि उस स्थिति ने उन्हें बहुत कम उम्र में ही बड़ा होने और घर की जिम्मेदारी उठाने पर मजबूर कर दिया था।राहुल ने कहा—”मुझे अपना पिता खुद बनना पड़ा। मेरे पिता थे भी और नहीं भी थे। वह कारणों से मेरे प्रति थोड़े उदासीन (Indifferent) रहे हैं, जो वह बेहतर जानते हैं। मैं अपने पिता से प्यार करता हूं, उनका सम्मान करता हूं, लेकिन मैं अपने पिता जैसा नहीं हूं। यह एक फ्रैक्चर्ड रिश्ता है।”राहुल ने घर के माहौल के बारे में बात करते हुए बताया कि उनकी मां किरण उस वक्त बहुत नाखुश थीं और घर में चारों तरफ एक अजीब सी नकारात्मकता छाई हुई थी। परिवार में संवाद (Communication) की भारी कमी थी और पूरा माहौल dysfunctional हो चुका था।

“मैं घर का ब्रेडविनर नहीं हूं, पिता ही सारे खर्च उठाते हैं”

भले ही राहुल ने अपने बचपन को बेहद कठिन और तनावपूर्ण बताया हो, लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह सिर्फ कड़वी यादों के आधार पर अपने पिता को नहीं आंकते। उन्होंने माना कि तमाम दूरियों के बावजूद महेश भट्ट ने हमेशा अपनी पहली पत्नी (किरण) और परिवार की वित्तीय जरूरतों का ख्याल रखा है।उन्होंने खुलकर कहा— “वह एक महान इंसान हैं। मैं उनका सम्मान करता हूं। वह मेरी मां की देखभाल करते हैं। मैं इस बात का भी सम्मान करता हूं। जब भी कोई वित्तीय संकट आता है, वह हमेशा वहां मौजूद होते हैं। उस लिहाज से मैं एक शानदार और लग्जरी जीवन जी सकता हूं। मैं घर का ब्रेडविनर (कमाई करने वाला मुख्य सदस्य) नहीं हूं, मेरे पिता ही घर के सभी खर्च उठाते हैं।”

संकट के समय पिता का साथ और महेश भट्ट का रिएक्शन

राहुल के जीवन में एक दौर ऐसा भी आया था जब वह 2008 के मुंबई हमलों के आरोपी डेविड हेडली के साथ अपनी दोस्ती को लेकर विवादों और कानूनी पचड़े में फंस गए थे। इस मुश्किल दौर को याद करते हुए महेश भट्ट ने एक बार कहा था कि उस बड़े संकट ने दोनों को फिर से एक-दूसरे के करीब लाने का काम किया था। महेश भट्ट ने बताया था कि उस समय राहुल को अहसास हुआ कि उनके पिता कभी उनसे दूर गए ही नहीं थे। इसके बाद दोनों ने धीरे-धीरे अपने रिश्ते को दोबारा जोड़ा।

महेश भट्ट ने अपने बेटे की तारीफ करते हुए कहा था कि राहुल ने अपने गुस्से को अपनी ताकत बनाया और आज वह एक जाने-माने फिटनेस गुरु हैं, जो कई बड़े सेलिब्रिटीज को ट्रेन करते हैं। खास बात यह है कि राहुल ने कभी भी अपने पिता के नाम, रुतबे या गिल्ट का फायदा उठाकर अपने करियर को आगे नहीं बढ़ाया, और वह पूरी तरह से एक सेल्फ-मेड इंसान हैं, जिस पर उनके पिता को गर्व है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here