Amitabh Bachchan on Abhishek : बॉलीवुड के ‘महानायक’ अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपने शालीन और गहरे विचारों के लिए भी जाने जाते हैं। बिग बी अक्सर अपने ब्लॉग के जरिए फैंस के साथ अपने दिल की बातें और जीवन के अनुभव शेयर करते रहते हैं। अपने हालिया ब्लॉग पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के साथ अपने रिश्ते को लेकर कुछ बहुत ही खूबसूरत और गहरी बातें लिखी हैं। उन्होंने बताया कि कैसे अलग-अलग विचार होने के बावजूद पिता और बेटे का रिश्ता एक मजबूत और समान दिशा में आगे बढ़ता है।
“विचार अलग-अलग हों चाहे, मंजिल एक ही है”
अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने पिता और बेटे के रिश्ते पर बात करते हुए लिखा कि दो लोगों की सोच या ओपिनियन अलग हो सकते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि दोनों का रास्ता अलग है। पीढ़ियों के अंतर (Generation Gap) और विचारों की भिन्नता के बावजूद कैसे एक परिवार एक ही लक्ष्य की ओर बढ़ता है, इसे उन्होंने बहुत ही सुंदर शब्दों में बयां किया।
बिग बी ने अपनी पंक्तियों में लिखा – “पिता पुत्र दोनों रहें, एक मंच पर बैठाई; विचार अलग-अलग हों चाहें, मंजिल के ही ऐथे (दोनों एक साथ बैठते हैं, विचार भले अलग हों, लेकिन मंजिल एक ही होती है)।”
नई पीढ़ी की सोच और सम्मान पर जोर
अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा कि माता-पिता और बच्चों के बीच सोच का फर्क होना स्वाभाविक है, लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि हम नई पीढ़ी की पसंद, उनके नजरिए और उनकी CHOICES का सम्मान करें।
उन्होंने आगे लिखा – “अगली पीढ़ी के लिए हमेशा सम्मान बना रहे… लेकिन मंजिल हमेशा एक ही होती है… हर रास्ते का यही आदर्श होना चाहिए—तलाश करो, खोजो, समझो और उस मंजिल को डिजाइन करो जो अपने लाभकारी स्वरूप में सभी के लिए समान हो: प्यार, सम्मान और शुभचिंतकों का प्यार।” बिग बी के इन शब्दों से साफ झलकता है कि वह अभिषेक बच्चन के साथ अपने रिश्ते को कितनी परिपक्वता और आपसी सम्मान के साथ देखते हैं।
वर्क फ्रंट
अगर बात करें अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की, तो वह इन दिनों टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय क्विज़ शो ‘कौने बनेगा करोड़पति’ (KBC) के 18वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं।
- फिल्मों की बात करें तो उन्हें आखिरी बार रजनीकांत के साथ फिल्म ‘वेटियान’ (Vettaiyan) में देखा गया था।
- इसके बाद वह नाग अश्विन की ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीक्वल ‘कल्कि 2898 एडी’ (Kalki 2898 AD Sequel) में एक बार फिर ‘अश्वत्थामा’ के दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं, जिसमें प्रभास और कमल हासन भी अहम भूमिकाओं में हैं।
दूसरी ओर, अभिषेक बच्चन को हाल ही में रितेश देशमुख की निर्देशित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में देखा गया था, जिसमें उनके साथ जेनेलिया डिसूजा, संजय दत्त, विद्या बालन और फरदीन खान जैसे कलाकार भी नजर आए थे। पिता और बेटे की यह जोड़ी हमेशा एक-दूसरे का समर्थन करती नजर आती है, और बिग बी का यह नया ब्लॉग उनके इसी प्यारे बॉन्ड को बयां करता है।







