Sooraj Pancholi Instagram post,
Sooraj Pancholi Instagram post,

Sooraj Pancholi Instagram post : बॉलीवुड अभिनेता सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान (Disha Salian) की मौत के मामले में सीबीआई ने नया एफआईआर दर्ज किया है, जिसमें कई अन्य नामों के साथ सूरज पंचोली का नाम भी सामने आया है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है। अब सूरज पंचोली ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद इमोशनल और कड़ा नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और उन्होंने साफ किया है कि उनका इस मामले से कोई दूर-दूर तक वास्ता नहीं है।

“मैंने दिशा सालियान या आदित्य ठाकरे को कभी नहीं देखा, ना कभी मिला!”

सूरज पंचोली ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में उन तमाम अफवाहों और ऑनलाइन एब्यूज पर खुलकर बात की, जो पिछले कुछ सालों से उनके खिलाफ फैलाई जा रही हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा—”मैं यह बात एक बार फिर कह रहा हूँ, क्योंकि साफ है कि लोगों को अभी भी समझ नहीं आ रहा है। मैंने अपनी जिंदगी में कभी भी लेट दिशा सालियान या आदित्य ठाकरे को नहीं देखा है।

ना एक बार, ना सीधे और ना ही किसी अप्रत्यक्ष (indirect) तरीके से!” उन्होंने आगे कहा कि इसके बावजूद उन्हें लगातार ऑनलाइन ट्रोल किया जा रहा है, गंदी गालियां दी जा रही हैं और यहां तक कि जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं, क्योंकि लोगों को लगता है कि वह डर गए हैं। इस पर सूरज ने साफ किया कि वह बिल्कुल भी नहीं डरे हैं।

“मैंने अपनी जिंदगी के कई साल खो दिए हैं, अब और चुप नहीं रहूंगा”

सूरज पंचोली ने दर्द बयां करते हुए लिखा कि उन्होंने पिछले कई सालों में बहुत कुछ सहा है और अपने जीवन के वे अनमोल साल खो दिए हैं जो कभी वापस नहीं आ सकते। उन्होंने लिखा—”अब जब मैं आखिरकार अपनी जिंदगी, अपने करियर और अपने भविष्य को दोबारा बनाने की कोशिश कर रहा हूँ, तो मैं चुप नहीं बैठूंगा और यह सब दोबारा होते हुए नहीं देखूँगा।

अगर मैं डरता, तो बाकी लोगों की तरह चुपचाप बैठ जाता। लेकिन मैं इसका बिल्कुल उल्टा कर रहा हूँ, क्योंकि मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है!” उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि उनके परिवार के कुछ सदस्यों से जुड़ी पुरानी रंजिशों या मुद्दों की वजह से उनका नाम जबरन इन मामलों में घसीटा जा रहा है। उन्होंने अपील की कि उनके परिवार के मुद्दों के लिए उन्हें सजा न दी जाए, क्योंकि उनका किसी से कोई राजनीतिक एजेंडा या पर्सनल झगड़ा नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here