Hurun India Rich List 2026 Shah Rukh Khan
Hurun India Rich List 2026 Shah Rukh Khan

Hurun India Rich List 2026 Shah Rukh Khan : देश की सबसे चर्चित ‘हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026’ (Hurun India Rich List 2026) जारी हो चुकी है। इस लिस्ट में एक बार फिर से बॉलीवुड के ‘किंग खान’ यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने भारत के सबसे अमीर अभिनेता होने का ताज अपने नाम कर लिया है। हालांकि, पिछले एक साल में उनकी संपत्ति में भारी गिरावट देखने को मिली है, लेकिन इसके बावजूद वह बाकी सभी एक्टर्स से काफी आगे हैं।

शाहरुख खान की वेल्थ में ₹2490 करोड़ की भारी गिरावट

लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की कुल संपत्ति अब ₹10,000 करोड़ आंकी गई है। आपको बता दें कि 2025 की हुरुन लिस्ट में उनकी नेटवर्थ ₹12,490 करोड़ थी, यानी एक साल के भीतर उनकी संपत्ति में सीधे ₹2490 करोड़ की गिरावट आई है। इसके बावजूद वह पहले पायदान पर बरकरार हैं। उनकी इस संपत्ति में सिर्फ फिल्मों की कमाई नहीं, बल्कि उनकी कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट (Red Chillies Entertainment) और आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) जैसे बड़े बिजनेस शामिल हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख इन दिनों अपनी आने वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘किंग’ (King) की तैयारी कर रहे हैं, जो इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है।

अमिताभ बच्चन और सलमान खान की स्थिति

  • अमिताभ बच्चन (₹4000 करोड़): लिस्ट में मेगास्टार अमिताभ बच्चन दूसरे स्थान पर हैं। पिछले साल उनकी नेटवर्थ ₹1630 करोड़ थी, जो इस साल बढ़कर सीधे ₹4000 करोड़ हो गई है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया उनके रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट्स और फैमिली ऑफिस हैं।
  • सलमान खान (₹3000 करोड़): भाईजान सलमान खान ने इस लिस्ट में धमाकेदार एंट्री की है और वह ₹3000 करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
  • ऋतिक रोशन (₹2500 करोड़): ऋतिक रोशन इस लिस्ट में ₹2500 करोड़ की वेल्थ के साथ चौथे स्थान पर हैं। उनकी फिटनेस और लाइफस्टाइल ब्रांड HRX का बिजनेस उनके बढ़ते मुनाफे का एक बड़ा कारण है।

जूही चावला और करण जौहर हुए बाहर

इस बार की लिस्ट में कुछ बड़े बदलाव भी देखने को मिले हैं। पिछले साल इस अमीर सूची में शामिल रहीं जूही चावला (जिन्होंने पिछले साल ₹7790 करोड़ की संपत्ति दर्ज कराई थी) और फिल्ममेकर करण जौहर (₹1880 करोड़) इस साल की 2026 की लिस्ट से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अन्य बिजनेस टायकुन और प्रोड्यूसर्स भी इस लिस्ट में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here