Kazi Brother talk on Arijit Singh
Kazi Brother talk on Arijit Singh

Kazi Brother talk on Arijit Singh : रिॲलिटी शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) के घर के अंदर जब किसी कंटेस्टेंट को देश के सबसे बड़े सिंगर्स में से एक का खुला समर्थन मिल जाए, तो गेम का रोमांच अपने आप डबल हो जाता है। शो में छाए काज़ी तौकीर (Kazi Tauqeer) को लेकर उनके भाई काज़ी तौसीफ (Kazi Tauseef) ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सिंगिंग सेंसेशन अरिजीत सिंह (Arijit Singh) के साथ उनकी गहरी दोस्ती और आने वाले धमाकेदार प्रोजेक्ट पर खुलकर बात की है!

“अरिजीत भाई का वो ट्वीट और काज़ी के लिए स्पेशल प्यार”

इंटरव्यू के दौरान जब अरिजीत सिंह के उस वायरल ट्वीट का जिक्र आया जिसमें उन्होंने यह ऐलान किया था कि वे सिर्फ अपने ‘रॉकस्टार’ भाई काजी तौकीर के लिए पहली बार बिग बॉस देखने जा रहे हैं, तो भाई तौसीफ ने इस बॉन्डिंग पर गर्व जताया। उन्होंने बताया कि अरिजीत और काजी की दोस्ती बहुत पुरानी और गहरी है। अरिजीत का वह मलंग अंदाज और काजी के प्रति उनका यह खुला समर्थन इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया था, जिसे फैंस ने भी हाथों-हाथ लिया।

बहुत जल्द आ रहा है काजी और अरिजीत सिंह का बड़ा प्रोजेक्ट!

बातचीत के दौरान सिर्फ सोशल मीडिया के सपोर्ट तक ही बात नहीं रुकी, बल्कि काजी तौसीफ ने इस बात से भी पर्दा उठाया कि दोनों जल्द ही एक साथ एक शानदार म्यूजिक प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं। उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए कहा—”अरिजीत और काजी का एक प्रोजेक्ट आने वाला है, जिस पर काम चल रहा था। घर के अंदर जाने से पहले इस पर थोड़ा बहुत काम हुआ था, लेकिन अब शो के बाद इस पर फुल फ्लेजेट और बहुत बड़े पैमाने पर काम होगा।” उन्होंने यह भी हिंट दिया कि ‘फेम गुरुकुल’ के दिनों के बाद अब दर्शकों को इन दोनों दिग्गजों का यह बेहतरीन कोलैबोरेशन देखने को मिलेगा, जो संगीत की दुनिया में किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होगा।

फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है यह सफर

काजी तौकीर जहां एक तरफ बिग बॉस के घर में अपने अलग-अलग अवतारों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं, वहीं बाहर अरिजीत सिंह जैसे लीजेंडरी कलाकार का साथ और भाई तौसीफ के इन खुलासे ने यह साबित कर दिया है कि काजी का यह सफर इंडस्ट्री में वाकई इतिहास रचने वाला है!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here