Kazi Brother Interview
Kazi Brother Interview

Kazi Brother Interview : रिॲलिटी शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) के घर के अंदर कब कौन सी हद पार हो जाए, यह कहना मुश्किल है। खेल के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाली तनातनी अब पर्सनल हमलों और गालियों तक पहुँच चुकी है। हाल ही में काज़ी के भाई काज़ी तौसीफ ने एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के दौरान शो में आसिफ द्वारा की जा रही हरकतों और बदतमीजी पर खुलकर अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने आसिफ के बर्ताव को लेकर तीखे सवाल उठाए और बताया कि कैसे घर के अंदर सारी सीमाएं लांघी जा रही हैं।

“बाप पर जाना और कालिख पोतना यह बहुत ज्यादा हो रहा है!”

इंटरव्यू के दौरान काज़ी तौकीर के भाई काज़ी तौसीफ ने आसिफ के गेम और उनके बर्ताव पर कड़ा एतराज जताया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि घर के अंदर जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है और जो हरकतें हो रही हैं, वह स्वीकार करने योग्य नहीं हैं। उन्होंने गुस्से में कहा—”बाप पर जाना और फिर तू कौन है? वो कालिख पोतने वाला… यू नो! किसी की फोटो पर आप इस तरीके से कालिख पोत रहे हो, उसे कलंकित कर रहे हो। पब्लिक सब देख रही है कि कौन क्या कर रहा है।” उनका कहना था कि खेल में कॉम्पिटिशन ठीक है, लेकिन पर्सनल लेवल पर जाकर किसी की इंसल्ट करना और नीच हरकतें करना पूरी तरह से गलत है।

आसिफ की आक्रामकता और खोखले दावों पर तंज

काज़ी तौसीफ ने आसिफ के उस रवैये पर भी सवाल उठाया जिसमें वे हमेशा खुद को बहुत सुपीरियर दिखाने की कोशिश करते हैं और बात-बात पर लड़ने के लिए दौड़ते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आसिफ जिस तरह से “मार दूंगा, काट दूंगा” जैसी बातें करते हैं और अननेसेसरी चार्ज होते हैं, वह काफी अजीब लगता है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि वीकेंड का वार में सलमान खान ने भी आसिफ की क्लास लेते हुए उनकी हरकतों पर सवाल उठाए थे और उन्हें अपनी हरकतों सुधारने की हिदायत दी थी।

अम्मी का बड़ा दिल: नफरत के बाद भी दी दुआ

आसिफ की इन तमाम हरकतों और काजी को उकसाए जाने के बावजूद, इंटरव्यू में एक बेहद खूबसूरत बात सामने आई। काज़ी के भाई ने बताया कि घर के बाहर बैठी अम्मी ने आसिफ की गालियों और हरकतों को देखने के बाद भी किसी के लिए दिल में मैल नहीं रखा, बल्कि बड़े बड़प्पन दिखाते हुए आसिफ के लिए भी ‘अल्लाह ब्लेस यू’ कहा। बिग बॉस के घर का यह ड्रामा और परिवारवालों की यह समझदारी इस समय सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here