Rakhi Sawant PM Modi Birthday Controversy : एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं, और इस बार उनका कारनामा ऐसा है जिसने सोशल मीडिया पर भूचाल ला दिया है। जब पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दे रहा था, तब राखी ने एक ऐसा विवादित कदम उठाया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। उनकी इस हरकत के बाद इंटरनेट पर एक नई बहस छिड़ गई है।
क्या है पूरा मामला और राखी सावंत ने क्या किया?
राखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें एक जलता हुआ दीया एक ‘बीच की उंगली’ (Middle Finger) के ऊपर रखा हुआ था। इस तस्वीर के नीचे लिखा था, “हैप्पी बर्थडे मोदी जी।” हालांकि राखी ने इस स्टोरी को कुछ ही देर में हटा लिया, लेकिन शार्प इंटरनेट यूजर्स ने इसका स्क्रीनशॉट पहले ही ले लिया था, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया।
सोशल मीडिया पर बंटी जनता: एक तरफ गुस्सा तो दूसरी तरफ तारीफ
राखी सावंत के इस पोस्ट के वायरल होते ही इंटरनेट दो गुटों में बंट गया हैl पीएम मोदी के फैंस और समर्थक राखी की इस हरकत से बुरी तरह भड़क गए और उन्हें आड़े हाथों लिया। एक यूजर ने भड़कते हुए लिखा, “यह निडरता नहीं है, बल्कि बेवकूफी है! इससे पता चलता है कि आपकी परवरिश कैसी है।” वहीं एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “वह बीजेपी से टिकट चाहती थीं, लेकिन सीरियस नहीं माने जाने पर उन्हें साइडलाइन कर दिया गया… इसलिए अब वह एंटी-बीजेपी हो गई हैं।” इस विवाद के बीच कुछ नेटिज़न्स ऐसे भी थे जिन्होंने राखी के इस अंदाज को ‘निडर’ बताया। एक यूजर ने तो बॉलीवुड के सुपरस्टार्स पर निशाना साधते हुए लिखा, “अब समय आ गया है कि शाहरुख खान जैसे लोग राखी सावंत से थोड़ी रीढ़ की हड्डी (Spine) उधार लें।”
राखी सावंत का वर्कफ्रंट
पर्सनल लाइफ और कंट्रोवर्सीज के अलावा काम की बात करें तो राखी सावंत हाल ही में चर्चित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) में नजर आई थीं, जहां उनके अंदाज ने एक बार फिर सभी का ध्यान खींचा था। बहरहाल, पीएम मोदी के जन्मदिन पर शेयर की गई यह विवादित स्टोरी फिलहाल सोशल मीडिया का सबसे बड़ा हॉट टॉपिक बनी हुई है।







