Sara Arjun Joins YRF
Sara Arjun Joins YRF

Sara Arjun Joins YRF : फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) की जबरदस्त सफलता के बाद यंग एक्ट्रेस सारा अर्जुन (Sara Arjun) इन दिनों सुर्खियों में छा गई हैं। खबर है कि सारा ने अपनी पुरानी एजेंसी का साथ छोड़कर यश राज फिल्म्स के टैलेंट मैनेजमेंट विंग ‘YRF टैलेंट’ (YRF Talent) का दामन थाम लिया है। इसके साथ ही उनके हाथ कुछ बहुत बड़े प्रोजेक्ट्स भी लगे हैं, जो उनके करियर को एक नया मुकाम देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आइए जानते हैं सारा के इन नए प्रोजेक्ट्स और उनके अब तक के सफर के बारे में।

मनीष शर्मा की अगली फिल्म में अंबरीश वर्मा के साथ नजर आएंगी सारा

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, YRF टैलेंट के साथ जुड़ने के साथ ही सारा अर्जुन के खाते में एक शानदार प्रोजेक्ट आ गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह फिल्ममेकर मनीष शर्मा (Maneesh Sharma) के निर्देशन में बनने वाली आगामी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अपोजिट पॉपुलर वेब सीरीज ‘सपने वर्सेस एवरीवन’ (Sapne vs Everyone) फेम एक्टर अंबरीश वर्मा (Ambrish Verma) नजर आएंगे। हालांकि, अभी तक सारा या एजेंसी की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन फैंस के बीच इस नई जोड़ी को लेकर काफी एक्साइटमेंट है।

‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से मिली ताबड़तोड़ शोहरत

आपको बता दें कि बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली सारा अर्जुन ने हिंदी और साउथ इंडियन फिल्मों में खूब काम किया है। उन्हें असली और बड़ी पहचान साल 2025 में आई डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) से मिली। इस जासूसी और पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे कई दिग्गज कलाकार शामिल थे। फिल्म में सारा ने फीमेल लीड ‘यालीने जमाली’ का किरदार निभाया था, जो आगे चलकर रणवीर सिंह (हम्ज़ा) की पत्नी बनती हैं। इसके बाद इस साल रिलीज हुए इसके सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में भी उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया।

संजय लीला भंसाली की ‘मधुबाला बायोपिक’ में बनेंगी लीजेंड्री एक्ट्रेस

सिर्फ मनीष शर्मा की फिल्म ही नहीं, बल्कि सारा अर्जुन के पास एक और बहुत बड़ा और ड्रीम प्रोजेक्ट है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की बहुप्रतीक्षित फिल्म में लीजेंड्री एक्ट्रेस मधुबाला (Madhubala) का मुख्य किरदार निभाती नजर आएंगी। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बायोपिक को डायरेक्टर जसमीत के रीन (डार्लिंग्स फेम) डायरेक्ट कर रही हैं और यह फिल्म इसी महीने मुंबई के गोरेगांव स्थित रॉयल पाल्म्स में फ्लोर पर जाने वाली है। हालांकि, फिल्म से जुड़ी बाकी डिटेल्स अभी मेकर्स ने छुपा कर रखी हैं।

YRF टैलेंट का लगातार बढ़ता दायरा

सारा अर्जुन का YRF टैलेंट के साथ जुड़ना उनके करियर के लिए एक बहुत बड़ा कदम माना जा रहा है। यश राज फिल्म्स का यह टैलेंट मैनेजमेंट ग्रुप इन दिनों नए और उभरते हुए कलाकारों को प्रमोट करने में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस समय इस एजेंसी के साथ अहान पांडे, अनीता पड्डा और शर्वरी वाघ जैसे कई शानदार कलाकार जुड़े हुए हैं। अब देखना यह होगा कि सारा अर्जुन इन बड़े प्रोजेक्ट्स के जरिए बॉक्स ऑफिस पर क्या नया कमाल दिखाती हैं!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here