हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार रफ्तार बरकरार रखते हुए एक और बड़ा मुकाम हासिल करने जा रहीं है। छह हफ्तों से सिनेमाघरों में बनी हुई यह फिल्म अब 300 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब है। अगर फिल्म यह आंकड़ा पार कर लेती है, तो यह 2026 में 300 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली बॉलीवुड की तीसरी फिल्म बन जाएगी। Sacnilk के मुताबिक, फिल्म को इस ऐतिहासिक आंकड़े तक पहुंचने के लिए अब 20 करोड़ रुपये से कुछ ज्यादा की कमाई और करनी होगी।
Day 39 पर भी जारी है फिल्म की पकड़
Hanuman Ansh Box Office की बात करें तो फिल्म ने 39वें दिन भारत में 8.25 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया। रविवार के 22.50 करोड़ रुपये के मुकाबले सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट जरूर आई, लेकिन छह हफ्ते से ज्यादा समय के बाद भी 8 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन इसकी मजबूत पकड़ को दिखाता है।
Day 39 के बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 222.88 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि इंडिया ग्रॉस करीब 263.30 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
Worldwide Collection 280 करोड़ के करीब
विदेशी बाजार में भी फिल्म को लगातार फायदा मिल रहा है। छठे सोमवार को फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से करीब 2 करोड़ रुपये जोड़े। इसके साथ ही ‘हनुमान अंश’ का कुल ओवरसीज ग्रॉस 16.50 करोड़ रुपये हो गया है।
भारत और ओवरसीज की कमाई मिलाकर फिल्म का Worldwide Gross Collection 279.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यानी अब 300 करोड़ के आंकड़े से फिल्म सिर्फ 20.20 करोड़ रुपये दूर है। फिलहाल इस मामले में हनुमान अंश से आगे पहले नम्बर पर धुंरंधर और दुसरे पर नम्बर पर बार्डर 2 हैं।
300 करोड़ पार करते ही बनेगी तीसरी बॉलीवुड फिल्म
‘हनुमान अंश’ की सबसे बड़ी उपलब्धि अब यही होने वाली है।अगर फिल्म आने वाले दिनों में 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लेती है, तो यह 2026 की तीसरी बॉलीवुड फिल्म होगी जो Worldwide Box Office पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करेगी।
Hanuman Ansh Box Office की बात करे तो खास बात यह है कि फिल्म ने अपनी रफ्तार रिलीज के शुरुआती दिनों के बजाय बाद के हफ्तों में पकड़ी। छह हफ्ते तक दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखना और इस मुकाम तक पहुंचना ‘हनुमान अंश’ के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
Sacnilk के मुताबिक, फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में अच्छी संख्या में शो के साथ चल रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में इसकी नजर अब सीधे ₹300 करोड़ Worldwide Club पर है।







