Shirish Kundra Viral Video : बॉलीवुड डायरेक्टर और एडिटर शिरीश कुंदर (Shirish Kundra) जब भी सोशल मीडिया पर कुछ नया शेयर करते हैं, तो इंटरनेट पर चर्चा होना तय है। हाल ही में उनका एक नया वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आया है, जिसके बाद कमेंट सेक्शन में फैंस की बाढ़ आ गई है। लोग उनके नए लुक और ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफ करने के साथ-साथ फराह खान को लेकर काफी मजेदार बातें लिख रहे हैं।
शिरीश कुंदर का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन
शिरीश कुंदर ने पिछले कुछ समय में अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत की है। उनका यह नया और स्लिम लुक पहले के मुकाबले काफी अलग है, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर उनके फैंस भी सरप्राइज रह गए हैं। जहां एक ओर बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स अपनी बॉडी बिल्डिंग और जिम वर्कआउट की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, वहीं शिरीश का यह कूल और शांत ट्रांसफॉर्मेशन बिना किसी शोर-शराबे के सीधा लाइमलाइट बटोर रहा है। लोग उनके इस बदले हुए अवतार की तुलना उनके पुराने दिनों से कर रहे हैं। कोई इसे जबरदस्त वेट लॉस बता रहा है, तो कोई इसे उनकी हेल्दी लाइफस्टाइल का नतीजा मान रहा है।
फैंस के चटापटे कमेंट्स और मजेदार रिएक्शन
वीडियो में शिरीश काफी फिट और लीन नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि सर थोड़ा वजन बढ़ा लीजिए, आप पहले से काफी लीन हो गए हैं, हेल्दी और ब्लेस्ड रहिए! वहीं कुछ लोग उनके इस नए अंदाज पर तरह-तरह के कयास भी लगाते दिखे। शिरीश के इस वीडियो पर एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “अकेले क्यों? फराह कहाँ है, उन्हें घर पर रहने को कहो, नहीं तो वह घूमती रहेंगी यह देखने के लिए कि उनसे अच्छा खाना कौन बनाता है 😂।” इस कमेंट पर लोगों की खूब हंसी छूट रही है।
व्लॉग में आने की डिमांड
कई फैंस ने उन्हें याद दिलाते हुए लिखा कि इतने दिनों बाद सर आपको देखकर अच्छा लगा, उम्मीद है आप ठीक होंगे 🙌। इसके साथ ही फैंस लगातार डिमांड कर रहे हैं कि सर, प्लीज फराह मैम के व्लॉग में भी नजर आइए।
फराह और शिरीश की जोड़ी का क्रेज
फराह खान सोशल मीडिया पर अपने मजेदार व्लॉग्स और सेलेब्स के साथ फनी वीडियोज के लिए जानी-जाती हैं। ऐसे में शिरीश कुंदर का इस तरह अचानक लाइमलाइट में आना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। अब देखना यह होगा कि क्या फैंस की इस डिमांड को पूरा करते हुए शिरीश जल्द ही फराह खान के किसी नए व्लॉग में अपनी धमाकेदार एंट्री करते हैं या नहीं।







