अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘Haiwaan’ को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं मिली है। 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस क्राइम थ्रिलर की पहले दिन की कमाई काफी धीमी रही और दूसरे दिन भी फिल्म कोई बड़ा उछाल दर्ज नहीं कर पाई।

दूसरे दिन कितनी हुई कमाई?

Sacnilk केबाक्स आफिस आंकड़ों के मुताबिक ‘Haiwaan’ ने दूसरे दिन करीब ₹2.50 करोड़ का इंडिया नेट कलेक्शन किया है। पहले दिन फिल्म ने लगभग ₹3 करोड़ की कमाई की थी। ऐसे में दो दिनों के बाद फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन करीब ₹5.50 करोड़ पहुंच गया है।

दिलचस्प बात यह है कि शनिवार होने के बावजूद फिल्म की कमाई में पहले दिन के मुकाबले बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली। बल्कि उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार दूसरे दिन कलेक्शन में लगभग 16-17 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है।

अक्षय कुमार की फिल्म के लिए चिंता की बात

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी लगभग 17 साल बाद बड़े पर्दे पर आई थी। दोनों को साथ में देखने के लिए दर्शकों के बीच उत्सुकता थी। लेकिन रिलीज के बाद फिल्म की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट उस उम्मीद के मुताबिक नहीं रही।

पहले दिन की धीमी शुरुआत के बाद शनिवार से फिल्म के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन दूसरे दिन भी कमाई ₹3 करोड़ के नीचे रही। आज रविवार को देखना होगा कि आखिर फिल्म कितनी कमाई कर पाती हैं।

वीकेंड पर होगी असली परीक्षा

अब ‘Haiwaan’ की नजर रविवार के कलेक्शन पर है। अगर फिल्म को दर्शकों का सपोर्ट मिलता है और रविवार को कमाई में अच्छी बढ़त आती है, तो वीकेंड का कुल कारोबार कुछ हद तक संभल सकता है। लेकिन अगर रविवार को भी बड़ा उछाल नहीं आया, तो फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर आगे की राह काफी मुश्किल हो सकती है।

फिल्म को इस समय ‘Mirzapur: The Movie’ और ‘Hanuman Ansh’ जैसी फिल्मों से भी बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला करना पड़ रहा है, जिससे दर्शकों और शोज के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है।

दो दिनों का कलेक्शन

  • Day 1: ₹3.00 करोड़
  • Day 2: ₹2.50 करोड़
  • 2 Days Total: ₹5.50 करोड़ इंडिया नेट

अब सभी की नजर रविवार के आंकड़ों पर है। अगर ‘Haiwaan’ रविवार को मजबूत छलांग लगाने में कामयाब होती है, तो फिल्म के पास अपनी स्थिति सुधारने का मौका रहेगा। फिलहाल दो दिनों का प्रदर्शन अक्षय कुमार और सैफ अली खान की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के लिए निराशाजनक कहा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here