Amaal Mallik Slams Salman Khan : बॉलीवुड में गानों की सफलता का जश्न मनाते वक्त पर्दे के पीछे मेहनत करने वाले मेकर्स को अक्सर भूल जाया जाता है। हाल ही में कंपोजर अमाल मलिक ने सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस को सोशल मीडिया पर तब जमकर सुनाई, जब उनकी 2015 की फिल्म ‘हीरो’ के एनिवर्सरी पोस्ट में गाने बनाने वालों का नाम ही गायब था। इस पंगे ने इंडस्ट्री में क्रेडिट न मिलने की बात को फिर से लाइमलाइट में ला दिया है।
‘हीरो’ की एनिवर्सरी का विवाद और अमाल का गुस्सा
सलमान खान फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म ‘हीरो’ (2015) के 11 साल पूरे होने पर इसका सुपरहिट गाना शेयर किया, लेकिन इसके कैप्शन में कंपोजर अमाल मलिक और लिरिसिस्ट कुमार का नाम तक नहीं डाला गया। अमाल ने कमेंट बॉक्स में अपना गुस्सा निकालते हुए लिखा कि ‘यह अजीब है कि जब आप उस गाने के इतने साल पूरे होने का जश्न मनाते हैं’, तो बिना किसी सम्मान या नाम के उन लोगों की मेहनत को इग्नोर कर देते हैंl

जिनके “दर्द, खून, पसीने और आंसुओं” से वो गाना बनता है। अमाल ने पेज संभालने वालों को साफ बोल दिया कि उनकी कमेंट को डिलीट बिल्कुल न किया जाए ताकि सलमान खान खुद इसे देख सकें और उन्हें पता चल सके कि उनकी टीम ने कितनी बड़ी गलती की है।
अरमान मलिक का भाई के समर्थन में उतरना
इस पूरे ड्रामे के बीच, अमाल के भाई और पॉपुलर सिंगर अरमान मलिक (जिन्होंने इस ब्लॉकबस्टर गाने को अपनी आवाज दी थी) ने भी खुलकर अपने भाई का साथ दिया है। अरमान ने अपनी भड़ास निकालते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “जाओ पहले खुद कोई ओरिजिनल गाना बनाओ, उसे लिखो या गाओ, और फिर देखो कि कैसे आपका नाम वहां से आसानी से गायब कर दिया जाता है जहां वह होना चाहिए। मुझे यह जानने में बड़ी उत्सुकता होगी कि तब आपको कैसा महसूस होता है 🙂
अरमान ने आगे यह भी कहा कि “ग्रैटिट्यूड के बारे में बड़ी-बड़ी बातें मत करो। मैं हमेशा से अपनी शुरुआत के लिए थैंकफुल रहा हूं, लेकिन मैं यह भी अच्छी तरह जानता हूं कि यहां टिके रहने के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ती है।”
सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
इस पोस्ट के सामने आते ही इंटरनेट पर कमेंट्स की आंधी आ गई है। कई फैंस ने सपोर्ट करते हुए कहा कि बॉलीवुड में म्यूजिक कंपोजर्स और राइटर्स को कभी उनकी असली इज्जत और हक नहीं मिलता। एक यूजर ने लिखा, “यह एकदम सच है कि एक्टर्स सारा क्रेडिट ले उड़ते हैं, जबकि असली जादू तो स्टूडियो में बैठकर आप लोग ही करते हैं।” वहीं कुछ लोगों का यह भी सोचना है कि पुरानी फिल्मों के गानों के सेलिब्रेशन में मेकर्स अक्सर ऐसा गोलमाल कर देते हैं, जिससे इन कलाकारों का दर्द बाहर आ जाता है।







