Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar : ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) का ‘वीकेंड का वार’ (Weekend Ka Vaar) इस बार जबरदस्त हंगामे और तीखे तर्कों से भरा रहा है। शो के दौरान होस्ट सलमान खान के सामने ‘बिग बॉस’ और ‘बिग लॉस’ का खेल खेला गया, जिसमें घरवालों ने एक-दूसरे के गेम की धज्जियां उड़ाईं। इस दौरान ‘झुंझुना और स्ट्रोलर’ जैसे अनोखे प्रॉप्स के जरिए कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई गई।

आसिफ और स्काउट के निशाने पर आए अमन

‘बिग लॉस’ (Big Loss) देने के सिलसिले में आसिफ ने अमन का नाम लेते हुए कहा कि अमन बहुत ज्यादा मक्खन बाजी करते हैं। इसके तुरंत बाद स्काउट ने भी अमन को ‘बिग लॉस’ देते हुए तंज कसा कि वह कभी इधर तो कभी उधर डोलम-डोल की तरह घूमते नजर आते हैं, जिससे उनका कोई स्पष्ट गेम नजर नहीं आता। वहीं, दूसरी तरफ गुलू ने स्काउट को लॉस देते हुए कहा कि उनका इस घर में अपना कोई व्यक्तिगत गेम नहीं है, बल्कि वह सिर्फ दूसरों के पीछे चले जा रहे हैं।

आम्रपाली और माही विज के तीखे बयान

वहीं, माही विज ने लव को ‘बिग लॉस’ देते हुए कहा कि जब वह घर में आई थीं तो काफी एनर्जेटिक थीं, लेकिन दो दिन में ही उनकी एनर्जी एकदम डाउन हो गई।आम्रपाली दुबे ने उदती को टोकते हुए साफ कहा कि घर में सब अलग-अलग लोग हैं और सबके साथ जेल होना पड़ेगा, यहां कोई आपको पैम्पर करने नहीं बैठा है। आम्रपाली की इस दो-टूक बात पर होस्ट सलमान खान ने भी सहमति जताते हुए कहा, “करेक्ट!”

झुंझुना और स्ट्रोलर’ टास्क में उठी चुगलियों और मक्खनबाजी की पोल

शो के दौरान घर में बच्चों वाली गाड़ियां (स्ट्रोलर) और खिलौने (झुंझुना) लाए गए, जिसका इस्तेमाल करके कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे पर तीखे तंज कसे। इस टास्क के दौरान यह खुलकर सामने आया कि कौन सा सदस्य पीठ पीछे चुगलियां करता है और अपनी बात पर कायम नहीं रहता। घरवालों ने बताया कि कई लोग सिर्फ अपनी सुविधा के अनुसार अपना पाला बदलते हैं और खेल में मजबूत स्टैंड नहीं ले पाते हैं।’बिग बॉस 20′ के इस वीकेंड का वार ने यह साबित कर दिया है कि घर के अंदर अब असली और नकली चेहरों के बीच की लकीरें साफ होने लगी हैं। टास्क के जरिए खुले इन राज़ों के बाद आने वाले दिनों में घर के समीकरण और भी ज्यादा विस्फोटक होने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here