Bigg Boss 20 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। सलमान खान के इस चर्चित रियलिटी शो का ग्रैंड प्रीमियर आज होने जा रहा है और इसके साथ ही दर्शकों को इस सीजन के कंटेस्टेंट्स और शो से जुड़े कई बड़े सरप्राइज देखने को मिलेंगे। प्रीमियर से पहले ही शो को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा देखने को मिल रही है। खास तौर पर Love Gill और Rhiya Yadav के नाम ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी थी। दोनों में से किसे बिग बॉस के घर में एंट्री मिलेगी, इसे लेकर दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे थे।

Film Window अब आपको एक्सक्लूसिव तौर पर बता रहा है कि Love Gill को Bigg Boss 20 के घर में एंट्री मिल गई है। दरअसल, Jio ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर Love Gill और Rhiya Yadav को लेकर Voting करवाई थी, इस वोटिंग में दर्शकों को दोनों में से अपनी पसंद के कंटेस्टेंट को चुनने के लिए कहा गया था। आधिकारिक रूप से इसकी वोटिंग JioHotstar ऐप पर 2 सितंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक खुली थी। वोट के आधार पर Love Gill इस मुकाबले में आगे निकल गईं और उन्होंने यह पोल अपने नाम कर लिया। इसी के साथ Love Gill की बिग बॉस 20 के घर में एंट्री तय हो गई है।

वहीं Rhiya Yadav भी इस रेस में एक मजबूत नाम थीं। सोशल मीडिया पर उनके नाम को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता थी। पोल के जरिए दर्शकों को दोनों में से अपनी पसंद चुनने का मौका मिला था, लेकिन आखिरकार Love Gill ने बाजी मार ली।

अब जबकि Bigg Boss 20 का प्रीमियर आज होने जा रहा है, दर्शकों की नजरें घर में होने वाली एंट्री और शो के पहले एपिसोड पर टिकी हुई हैं। जो नाम अब घर के अंदर जाने के लिए कन्फर्म हुए है उसमें Mahhi Vij, Amrapali Dubey, Rhiti Tiwari, Uditi Singh, Qazi Toueer, Mary Kom, Arishfa Khan, Kushal Tanwar aka Gullu, Isha Rikhi, Aasif Khan, Rohed Khan, Kanika Mann, Rapper Yung DSA, Love Gill, Tanmay Singh aka ScoutOp का नाम शामिल हैं।

Bigg Boss 20 से जुड़ी और भी एक्स्क्लूसिव खबर के लिए आप हमें हमारे You Tube, Facebook, Twitter और Instagram पर भी Follow कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here