एमटीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘Roadies’ एक बार फिर अपने नए सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। शो के 21वें सीजन को ‘Roadies REBIRTH’ कहा जा रहा है। इस बार मेकर्स शो के फॉर्मेट के साथ-साथ Gang Leaders के स्तर पर भी बड़े बदलाव की तैयारी में हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा चर्चा इस वक्त शो के नए Gang Leaders को लेकर हो रही है।
Baseer Ali और Bani J नए Gang Leaders?
Film Window को मिली Exclusive जानकारी के मुताबिक, Baseer Ali और Bani J नए Gang Leaders के तौर पर शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। हालांकि, Abhishek Malhan का नाम भी नए Gang Leaders की लिस्ट में शामिल बताया जा रहा है।वहीं Baseer Ali ने अपने जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस खबर को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अपनी पोस्ट में उन्होंने Roadies के साथ अपने सफर को याद करते हुए बताया कि 2017 में वह एक कंटेस्टेंट के तौर पर शो में आए थे और अब उसी शो में Gang Leader बनकर लौट रहे हैं।Baseer ने लिखा कि Roadies में एक Gang में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष करने से लेकर अब अपनी खुद की Gang बनाने तक का उनका सफर बेहद खास रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि एक कंटेस्टेंट से अब अगली पीढ़ी के Roadies को Mentor करने तक का यह सफर उनके लिए एक “Full Circle Moment” है।उन्होंने अपनी पोस्ट के आखिर में लिखा कि Roadies ने उन्हें एक शुरुआत दी थी और अब MTV Roadies REBIRTH के जरिए वह इस शो के अगले अध्याय का हिस्सा बनने जा रहे हैं।
https://www.instagram.com/reel/Dc5NtGnz8er/?igsi=MXUxNTAyamVjMW1xbA%3D%3D
Baseer Ali और Bani J रह चुके हैं Roadies का हिस्सा
Baseer Ali के लिए Roadies कोई नया नाम नहीं है। वह खुद इस शो के कंटेस्टेंट रह चुके हैं और Roadies के गेम, टास्क और पूरे फॉर्मेट को काफी करीब से समझते हैं। एक कंटेस्टेंट के तौर पर शो का अनुभव हासिल करने के बाद अब Gang Leader की भूमिका में उनका नजर आना काफी दिलचस्प होगा।
वहीं Bani J भी Roadies का हिस्सा रह चुकी हैं। Roadies के बाद Bani ने कई दूसरे रियलिटी शोज में भी अपनी पहचान बनाई। ऐसे में उनके अनुभव को देखते हुए उनका Gang Leader के तौर पर आना शो में एक नया डायमेंशन जोड़ सकता है।
Abhishek Malhan भी बन सकते हैं Gang Leader?
नए Gang Leaders की चर्चा में Abhishek Malhan का नाम भी लगातार सामने आ रहा है। Bigg Boss OTT से अपनी अलग पहचान बनाने वाले Abhishek की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।
हाल ही में The Traitors में भी उनके गेम को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। ऐसे में अगर Abhishek Malhan Roadies REBIRTH में Gang Leader के तौर पर एंट्री करते हैं, तो यह शो के लिए एक बड़ा आकर्षण साबित हो सकता है।
Farrhana ने आखिरी वक्त पर छोड़ा Roadies?
एक समय Farrhana Bhatt का नाम भी नए Gang Leader के तौर पर Baseer Ali के साथ चर्चा में था। लेकिन अब Farrhana ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साफ कर दिया है कि वह इस सीजन का हिस्सा नहीं बन रही हैं।
हालांकि, Film Window को मिली जानकारी के मुताबिक Farrhana को Roadies REBIRTH का हिस्सा बनना था, लेकिन आखिरी वक्त पर उन्होंने शो से हटने का फैसला लिया।
Farrhana ने अपने सोशल मीडिया Story लिखा कि Khatron Ke Khiladi में अपना सब कुछ देने के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए शारीरिक रूप से मुश्किल और Adventure-based शोज से ब्रेक लेने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा कि Khatron Ke Khiladi ने उनकी काफी ऊर्जा, ताकत और भावनाएं ले ली हैं और फिलहाल उन्हें लगता है कि उन्हें थोड़ा समय लेकर खुद को रिचार्ज करने और दूसरी चीजें आजमाने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में कोई नई चुनौती उनका इंतजार कर रही होगी।
5 सितंबर के दिल्ली ऑडिशन में होगा बड़ा खुलासा?
Roadies REBIRTH के दिल्ली ऑडिशन 5 सितंबर को हो रहे हैं। ऐसे में आज होने वाले इन ऑडिशन पर फैन्स की खास नजर है। माना जा रहा है कि नए Gang Leaders को लेकर तस्वीर जल्द ही और साफ हो सकती है।
Roadies के नए सीजन को लेकर जिस तरह से पहले से ही Buzz बना हुआ है, ऐसे में Gang Leaders की नई टीम की घोषणा शो की एक्साइटमेंट को और बढ़ा सकती है।
Old Vs New Gang Leaders का होगा मुकाबला?
इस सीजन को लेकर सबसे दिलचस्प चर्चा कथित ‘Old Vs New Gang Leaders’ कॉन्सेप्ट की है। यानी एक तरफ Roadies के पुराने और अनुभवी चेहरे हो सकते हैं, जबकि दूसरी तरफ नई पीढ़ी के Reality Stars Gang Leader की भूमिका में नजर आ सकते हैं।
Film Window को मिली जानकारी के मुताबिक, पुराने Gang Leaders की टीम में Prince Narula, Neha Dhupia और Nikhil Chinapa के नाम शामिल हो सकते हैं। अगर यह लाइन-अप फाइनल होता है, तो इसका मतलब यह भी होगा कि इस सीजन में Rhea Chakraborty, Gautam Gulati और Elvish Yadav Gang Leaders के तौर पर नजर नहीं आएंगे।
वहीं दूसरी तरफ Bani J, Baseer Ali और Abhishek Malhan जैसे नए चेहरों की Gang देखने को मिल सकती है। ऐसे में मुकाबला सिर्फ Roadies के कंटेस्टेंट्स के बीच नहीं, बल्कि Old Vs New Gang Leaders के बीच भी देखने को मिल सकता है।







